जुरहरा के समधारा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:17 युवक… उम्र 18 से 25, पढ़ाई 8वीं तक, संपत्ति: कोठी और करोड़ों में बैंक बैलेंस, सोर्स: साइबर ठगी

पुलिस ने जुरहरा क्षेत्र के गांव समधारा में बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों में बैठकर ठगी कर रहे 17 साइबर ठगों को पकड़ा है। जिन्होंने हजारों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पकड़े गए सभी ठग 18 से 25 वर्ष की उम्र के हैं। जो पढ़ाई के नाम पर केवल आठवीं पास हैं। लेकिन शातिर इतने हैं कि डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, प्रोफेसर जैसे लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। वहीं टेक्निकल एक्सपर्ट इतने हैं कि किसी भी मोबाइल और एप में सेंध लगा देते हैं। इनकी संपत्ति की बात की जाए तो इनके पास आलीशान मकान से लेकर लग्जरी गाड़ी, महंगे कपड़े के साथ करोड़ों रुपयों का बैंक बैलेंस है। पुलिस ने इनके पास से 23 मोबाइल, 34 फर्जी सिम, 6 एटीएम कार्ड, 6 बाइक जब्त ​की हैं। वहीं पुलिस की कार्रवाई में ठगी का मास्टरमाइंड शाहरुख भी पकड़ा गया है। जो साइबर सेल सिरोही से वांछित चल रहा है। पुलिस अन्य ठगों के भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में लगी हुई है। साइबर ठगों ने डॉक्टर, प्रोफेसर को सेक्सटॉर्शन में फंसाया जुरहरा थानाधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि ठगों ने पूछताछ में बताया कि वे चोरी के मोबाइल में फर्जी सिम डालकर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाते हैं। अनजान लोगों से संपर्क कर उन्हें सेक्सटॉर्शन में फंसाते हैं। नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठते हैं। इन्होंने डॉक्टर, प्रोफेसर को शिकार बनाया है। इसके अलावा, लहंगा, साड़ी, लेपटॉप, गाय, भैंस, नकली सोने की ईंट बेचने का सोशल मीडिया पर विज्ञापन डालते हैं। जो लोग इन चीजों से खरीदने के लिए साइबर ठगों से संपर्क करते हैं, उनसे डिलीवरी चार्ज के नाम पर ठगी कर लेते हैं। जुरहरा थाना पुलिस, रेंज स्पेशल टीम इंचार्ज सतेंद्र शर्मा, डीएसटी टीम ने कामां डीएसपी धर्मराज चौधरी के नेतृत्व में मोबाइल लोकेशन के आधार पर फसल में छुपकर साइबर ठगी करने वाली गैंग को पकड़ा है। ये साइबर ठग किए गिरफ्तार… शाहरुख पुत्र आसीन निवासी नौगावां, सोहिल पुत्र शेर मौहम्मद निवासी जुरहरी, साजिद पुत्र सुलेमान छज्जू खेडा, थाना सीकरी, शौकीन पुत्र सल्लू उंचेडा जुरहरा, मुस्तकीम पुत्र कीडू भीलमका थाना कोतवाली डीग, मनीष कुमार पुत्र महेश जाटव दांदेडा जुरहरा, आदिल पुत्र सल्लू उंचेडा जुरहरा, राशिद पुत्र अहमद भंडारा जुरहरा, मुस्तफा पुत्र सम्पत भंडारा जुरहरा, सोहिल पुत्र इदरीश नन्देरा, निसार पुत्र युनुस नन्देरा कामां, कामिल पुत्र जमील समधारा जुरहरा, साबिर पुत्र सूबे खां समधारा जुरहरा, शकील पुत्र शौकत समधारा जुरहरा, साकीब पुत्र रमजान कावान का बास थाना खोह, हैदर पुत्र याकूब उर्फ नक्चा मेव गांवडी जुरहरा, हन्नी उर्फ हनीफ पुत्र कासम मेव गांवडी जुरहरा को गिरफ्तार किया गया है। “ठगी करने वाले 17 लोगों को पकड़ा है जो अलग-अलग गांव के लोगों को शामिल कर गैंग बनकर ठगी करते हैं. खेतों को ठिकाना बना रखा है जिससे पहचान उजागर नहीं हो किन-किन लोगों से ठगी की है पूछताछ में खुलासा होगा।”
-धर्मराज चौधरी डीएसपी कामां। “साइबर ठगी के पैसे से अर्जित अवैध संपत्ति मकान गाड़ियों पर भी नए कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।” -राजेश मीणा एसपी डीग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *