भास्कर न्यूज | कांकेर पैराडाइज हायर सेकंडरी स्कूल में फाउंडेशन क्लास नर्सरी से क्लास टू के बच्चों के लिए अंग्रेजी भाषा में ज्ञान अभिवृद्धि करने के लिए व कविता को लय व हाव-भाव से बोलने व अंग्रेजी भाषा के शब्द भंडार में अभिवृद्धि करने के लिए अंग्रेजी पोयम रिसाइटिग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साह के साथ मंच पर अंग्रेजी पोयम सुनाया। कॉम्पिटिशन में एलकेजी क्लास से प्रथम अनुभव खरे, प्रियांशु मरकाम, अनुष्का गोस्वामी, सेवन्या सिन्हा, द्वितीय ओमेघा साहू, लिसिका देवांगन व तृतीय हार्दिक प्रजापति, जिशा मेहरा, कुशन सिंह ठाकुर, हर्षिवी ठाकुर, मो. हसन रजा रहे। यूकेजी क्लास से प्रथम अलीजा बानो, ग्रंथ पांडे, युग सिन्हा,द्वितीय हुनैन खान, सार्थक मंडावी, मान्यता कश्यप व मायरा सेवानी, लावन्या देवांगन, शेख इरम, यशस्वी मरकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य हरिन्द्र गोलुगुरीए, हमीद खान, पूनमजीत कौर, वर्षा रमानी, सरिता मिश्रा, सलमा खान, इतिश्री गोलुगुरी, मेघा सेवा, शबाना परवीन, एस मर्सी, अपूर्वा व अन्य रहे।


