मौसम विभाग:अब दो दिन धूप, 4 मार्च से फिर मौसम बदलेगा, बारिश का अलर्ट..गिरेगा पारा

भरतपुर और धौलपुर समेत 4 जिलों में शनिवार को बारिश और ओले गिरने से एक बार फिर सर्दी लौट आई है। पारा 2-3 डिग्री तक गिरा है। फिलहाल, सोमवार और मंगलवार को मौसम सामान्य रहेगा, पारे में हल्की बढ़ोतरी संभव है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 और 5 मार्च को राज्य में उत्तर से आने वाली ठंडी हवा चलनी शुरू हो सकती है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। राजस्थान में 28 फरवरी और 1 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम अचानक बदला है। कई शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने से ठंडक बढ़ गई। अलवर, सीकर, पिलानी (झुंझुनूं), चूरू समेत कुछ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। रात का तापमान भी 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। इससे पहले शनिवार शाम को भरतपुर और धौलपुर में बारिश के साथ ओले गिरे थे। जनवरी-फरवरी में सामान्य से 52 फीसदी कम बारिश हुई। राजस्थान में इन दो महीनों में सामान्य बारिश 9.3 मिमी रहती है। लेकिन इस दौरान 4.5 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। इस प्रकार सामान्य से 52% कम बारिश हुई। अगर पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के हिसाब से देखे तो पूर्वी राजस्थान में पश्चिमी राजस्थान के मुकाबले अधिक बारिश हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *