10 डिग्री से कम हुआ न्यूनतम तापमान@9.4 डिग्री:4-5 दिन ड्राई मौसम रहेगा,उत्तरी हवा से तापमान में होगी गिरावट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद आज सीकर में दूसरे दिन भी मौसम पूरी तरह से साफ है। सुबह से धूप निकली हुई है। अब सीकर में चार से पांच दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। लेकिन उत्तरी हवाओं के चलने से तापमान में एक बार गिरावट आ सकती है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। आज सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले रविवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। पूरे दिन ज्यादातर समय मौसम साफ था। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब 4 से 5 दिन सीकर में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। इस दौरान ज्यादातर समय मौसम साफ रह सकता है। उत्तरी हवाओं के चलने से सुबह और रात के समय लोगों को ठंडक का एहसास रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 48 घंटे में तापमान में किसी तरह का कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। लेकिन 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में ही 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 4 से 5 मार्च को बीकानेर संभाग और शेखावटी एरिया में कहीं-कहीं पर न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच दर्ज होने की संभावना है। 7 मार्च से 1 सप्ताह तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वापस बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। सामान्य से एक से दो डिग्री ऊपर तापमान दर्ज होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *