बोकारो में सीसीएल के रिटायर्ड कर्मी के घर चोरी:मालिक गांव गए थे, पड़ोसी को सौंपी थी चाबी; रात में चोरों ने ताला तोड़कर वारदात की

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात चोरों ने सीसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी एल यादव के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की। एल यादव अपने गांव गए हुए थे। उन्होंने अपने पड़ोसी विनोद लाल महतो को घर की चाबी सौंप रखी थी। लाल महतो की तबीयत खराब होने के कारण वे रात में घर की देखरेख नहीं कर पाए। सुबह पता चला कि चोरों ने आवास संख्या 2A-8 का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घर के मालिक के लौटने पर पता चलेगा कितने की चोरी हुई घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। चोरी कितने की हुई, इसका सही आकलन घर के मालिक के लौटने के बाद ही हो पाएगा। बोकारो में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। एक मामले का खुलासा होने से पहले ही चोर दूसरी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। दुकानों के साथ-साथ बंद मकानों में भी चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *