बरनाला में दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार:विजिलेंस ब्यूरो का एक्शन, केस में नामजद युवक का सामान लौटाने के बदले मांग रहे थे रकम

पंजाब के बरनाला में विजिलेंस विभाग ने दो पुलिसकर्मियों को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेहल कलां थाने में तैनात एएसआई जग्गा सिंह और सीनियर कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मामला शराब के ठेके में तोड़फोड़ से जुड़ा है। आरोपी पुलिसकर्मियों ने पहले केस में युवक को नामजद किया। फिर उसके जब्त किए घड़ी, सोने की चेन, आईफोन और 10 हजार रुपए छोड़ने के बदले यह राशि मांग रहे थे। पीड़ित की बहन की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की। विजिलेंस ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने विजिलेंस को दी थी शिकायत इन दोनों पुलिस कर्मचारियों को बरनाला शहर की एक महिला द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि महल कलां थाने में एक पुलिस केस दर्ज हुआ था, जिसमें उसके भाई को बाद में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी एएसआई और सीनियर सिपाही ने उसके भाई का मोबाइल फोन, घड़ी, सोने की चेन और 10,000 रुपए नकद वापस करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें दोनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *