1 क्विंटल 5 किलो गांजा के साथ अरोपी पकड़ा

लुधियाना| नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर ममता मिहनास अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर थीं। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति बिना नंबर की होंडा एक्टिवा पर गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए रास्ते पर नाकाबंदी कर घेराबंदी की और संदिग्ध को रोक लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से मौके पर ही 25 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पूछताछ और आगे की जांच के दौरान पुलिस ने उससे कुल 80 किलो और गांजा बरामद किया। इस तरह पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1 क्विंटल 5 किलो गांजा बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *