जिमखाना क्लब चुनाव से पहले 14 को जनरल मीटिंग, दोनों ग्रुप सक्रिय

भास्कर न्यूज | जालंधर जिमखाना क्लब कमेटी के चुनाव नजदीक आते ही एनुअल जनरल मीटिंग 14 मार्च को बुलाई गई है। इससे पहले ही 4000 के करीब मेंबरों वाले क्लब में अलग-अलग पदों पर चुनाव लड़ने के लिए पुराने मेंबर एक्टिव हो गए हैं। क्लब में प्रोग्रेसिव व अचीवर्स नामक दो ग्रुप मुख्य हैं। कमेटी में कुल 16 पदाधिकारी हैं। फिलहाल प्रधान पद पर डिवीजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल हैं। कमेटी के वाइस प्रेसिडेंट डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल हैं। बाकी 14 का चुनाव बैलेट वोटिंग से होगा। बड़े पद ऑनरेरी सेक्रेटरी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट, जॉइंट सेक्रेटरी और कैशियर हैं। बाकी बचे 10 पद एग्जीक्यूटिव मेंबरों के हैं। दो साल कमेटी काम करती है। पिछली बार ऑनरेरी सेक्रेटरी पद पर प्रोग्रेसिव ग्रुप से संदीप बहल जीते थे। जिमखाना क्लब की कमेटी के चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे चेहरों ने अभी से अपने-अपने नजदीकियों के साथ बिसात बिछानी शुरु कर दी है। एजीएम के दिन चुनाव मैदान में उतरने वालों की स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं, क्लब के सीनियर सिटीजंस ने अपने ग्रुप में चर्चा आरंभ कर दी है कि चुनाव कैंडिडेट्स के सामने क्या-क्या मुद्दे रखे जाने हैं ताकि वह इन्हें अपने आधिकारिक मेनिफेस्टो में शामिल करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *