पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ.प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान तहत पिछले 24 घंटों में 02 महिलाओं सहित 07 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है जिनसे 31 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन, 70 नशीली गोलियां, 100 कैप्सूल और 10 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की हुई पहचान पुलिस ने बताया कि पहले मामले में थाना सादिक पुलिस ने फरीदकोट की सीमा कुमारी और सूरज कुमार को 30 नशीली गोलियों, 100 कैप्सूल और 10 हजार ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना सिटी फरीदकोट-2 पुलिस ने 40 नशीली गोलियां समेत फरीदकोट के रहने हीरा सिंह को काबू किया। इसके अलावा थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन के साथ पंकज कुमार उर्फ बिल्ला व बब्बल को गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में थाना सदर कोटकपूरा 7 ग्राम हेरोइन समेत एक महिला अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया जबकि जैतो पुलिस ने 04 ग्राम 27 मिलीग्राम हेरोइन समेत मोहिंदर कुमार उर्फ बादर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 7 माह के दौरान 154 मामलों में 206 तस्कर काबू-डीएसपी मामले में डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर कुछ के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज है और इनका कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ करते हुए बैकवर्ड व फारवर्ड लिंक तलाशे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस ने पिछले 7 माह के दौरान 154 मामले दर्ज कर 206 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस ने हाल ही नशे से ग्रस्त 5 युवकों को इलाज नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया गया है।


