पंजाब के मोगा में चोरों ने देर रात दो दुकानों को निशाना बनाया। जी.टी. रोड स्थित गोयल बैटरी हाउस में पांच नकाबपोश चोर बिना नंबर की बोलेरो कैंपर से आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोर दुकान के मालिक करण गोयल के अनुसार, रात करीब 3 बजे चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा। चोरों ने दुकान से पुरानी और नई बैटरियां चुराई। गल्ले में रखे 15 हजार रुपए भी ले गए। चोर सारा सामान बोलेरो कैंपर में लादकर फरार हो गए। पुलिस को दी सूचना इसी रात चोरों ने गांव दुनेके में भी एक दुकान में चोरी की। दोनों चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट पुलिस को दी गई है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


