जरूरतमंद बच्चों में स्कूल बैग का वितरण

रांची | गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा सोमवार को मांडर प्रखंड के मुड़मा गांव में जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। स्कूल बैग पाते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। ग्रामीणों ने इस तरह के पुनीत कार्य करने के लिए जत्था की प्रशंसा की। संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि जत्था द्वारा इस तरह के सामाजिक कार्य पिछले 15 वर्षों से लगातार किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जत्था के सूरज झंडई, हर्ष सरदाना, आयुष पपनेजा, राहुल दुआ, वंश डावरा, गीत सचदेवा, ऋषभ शर्मा, छोटू सिंह व अमन डावरा शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *