कोंडागांव में सरपंच-पंचों का शपथ ग्रहण:माकड़ी के 67 नवनिर्वाचित सरपंचों ने ली पद की शपथ, विकास के लिए गांव वालों का मांगा सहयोग

कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड में मंगलवार को नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरपंच रुक्मणी पोयाम सहित 20 पंचों ने पद की शपथ ली। बता दें कि माकड़ी विकासखंड के कुल 67 नवनिर्वाचित सरपंच और पंचों ने शपथ ली। शपथ लेने के बाद सरपंच रुक्मणी पोयाम ने ग्रामवासियों को जीत की बधाई दी। उन्होंने गांव के विकास के लिए सभी का सहयोग मांगा। विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प नवनिर्वाचित सरपंच रुक्मणी ने अपने दिवंगत पति द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासी मिलकर विकास की कार्य योजना बनाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दीपेश अरोड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल मंडल, अध्यक्ष संजय ग्वाल, प्रताप पोयाम, संतलाल पोयम, लक्ष्मी पोयाम और अजजा जिला अध्यक्ष संजू पोयाम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। किसान मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि चंदन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नागा और युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *