OPJS विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री देने वाला गिरफ्तार:OPJS संचालक जोगेन्द्र सिंह व दलाल सुभाष पूनियां के साथ मिलकर छात्रों को फर्जी तरीके से बैक डेट में देता था डिग्री

जयपुर एसओजी ने आज फर्जी तरीके से बैक डेट में डिग्रियां और अंकतालिका देने वाले एक पीटीआई को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार गंगा सिंह ईनाणियां ओपीजेएस विश्वविधालय के संचालक जोगेन्द्र सिंह व दलाल सुभाष पूनियां के साथ मिल कर कमीशन पर छात्रों को फर्जी तरीके से बैक डेट में विभिन्न कोर्सेज की डिग्रियां और अंक तालिकाएं उपलब्ध करवाता था। आरोपी को नागौर पुलिस के सहयोग से एसओजी यूनिट अजमेर ने आज गिरफ्तार किया। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि ओपीजेएस विश्वविधालय के संचालक जोगेन्द्र सिंह व दलाल सुभाष पूनियां के साथ मिलकर कमीशन पर छात्रों को फर्जी तरीके से बैक डेट में विभिन्न कोर्सेज की डिग्रियां और अंकतालिकाएं उपलब्ध करवाने वाले सरगना को नागौर पुलिस के सहयोग से एसओजी यूनिट अजमेर ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गंगासिंह ईनाणियां (39) पुत्र राधाकिशन जाट निवासी इनाणा, पुलिस थाना मूण्डवा, जिला नागौर हाल शारीरिक शिक्षक राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय, मिरजास, ब्लॉक मुण्डवा, जिला नागौर को पकड़ा। एसओजी की जांच में सामने आया है कि आरोपी काफी छात्रों को फर्जी तरीके से बैक डेट में कमीशन पर बी०पी०एड व डी०पी०एड एवं अन्य कोर्सेज की डिग्रियां और अंकतालिकाएं दे चुका हैं। जिनके आधार पर काफी छात्र विभिन्न भर्ती परीक्षाओं पर चयनित होकर सरकारी नौकरी पर हैं। एसओजी पूर्व में ओपीजेएस विश्वविधालय के संचालक जोगेन्द्र सिंह, पूर्व रजिस्ट्रार जितेन्द्र यादव व सरिता कडवासरा तथा दलाल सुभाष पूनियां गिरफ्तार कर चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *