उपभोक्ता आयोग सदस्य शाकिर का सम्मान:कार्यकाल पूरा होने दी विदाई, अधिवक्ताओं ने शाकिर के कार्यों को सराहा

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सीकर के सदस्य मोहम्मद शाकिर का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को झुंझुनूं में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया। एडवोकेट पवन कुमार ने मोहम्मद शाकिर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। जिला अभिभाषक संस्था ने उन्हें प्रतीक चिन्ह और उपभोक्ता आयोग की ओर से सकारात्मक सोच की प्रतिमा भेंट की। जिला अभिभाषक संघ झुंझुनूं के अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष चंद्र पूनिया और पूर्व अध्यक्ष बिरजू सिंह शेखावत ने मोहम्मद शाकिर के कार्यों की प्रशंसा की। महासचिव एडवोकेट पवन कुमार और उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश महला ने भी उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। चिड़ावा बार संघ के अध्यक्ष शीशराम बोला ने भी शाकिर के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, एडवोकेट रतनलाल मोरवाल, राजकुमार सैनी, मधुसूदन शर्मा, फूलचंद सैनी, अमजद अली, सुमित कुमार और जिला आयोग के वरिष्ठ सहायक चंदन सैनी, महावीर मीणा, एजाज नबी, अमित शर्मा, आदिल फारुखी सहित कई अधिवक्ताओं ने समारोह में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *