चतरा में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड को किया गया सील

भास्कर न्यूज | चतरा सदर अस्पताल के ठीक सामने अवैध रूप से संचालित सत्यम अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई सिविल सर्जन डॉ दिनेश प्रसाद के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया है। टीम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पकंज कुमार व अंचलाधिकारी अनिल कुमार शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मोनू कुमार सिंह नामक एक युवक के द्वारा रेडियोलॉजिस्ट डॉ विजय प्रताप सिंह का सर्टिफिकेट लगाकर फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड का लाइसेंस प्राप्त कर लिया गया था। और इसके बाद मोनू कुमार सिंह के द्वारा अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड का संचालन किया जा रहा था। जब रेडियोलॉजिस्ट डॉ विजय प्रताप सिंह को इसकी जानकारी हुई कि चतरा में उनके नाम व सर्टिफिकेट का गलत उपयोग कर कोई अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड संचालित कर रहा है तब उन्होंने सिविल सर्जन डॉ दिनेश प्रसाद को लिखित शिकायत कर मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया। जब स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जांच किया तो यह पाया गया कि सत्यम अल्ट्रासाउंड फर्जी तरीके से डॉक्टर विजय प्रताप सिंह का सर्टिफिकेट व उनका पंजीयन नंबर प्रयोग कर चलाया जा रहा है। इसके बाद सिविल सर्जन ने डॉ पंकज कुमार व दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी की टीम बनाते हुए अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ दिनेश प्रसाद ने बताया कि अल्ट्रासाउंड को सील करने की कार्रवाई की गई है। इसके बाद टीम के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *