पबिया| नारायणपुर अंचल में रैयतों द्वारा भू-राजस्व लगान नहीं जमा किया जा रहा है। इससे राजस्व का नुकसान बढ़ रहा है। अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता ने बताया कि अब तक 40% से भी कम राजस्व वसूली हुई है। इसको लेकर उन्होंने प्रखंडवासियों से अपील करते हुए पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन में पुरानी लगान रसीद दी जा रही है। जबकि ऑनलाइन माध्यम से राजस्व वसूली की सुविधा उपलब्ध है। इसके बावजूद रैयत लगान जमा करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है। सभी राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सत्यापन से पहले वर्तमान लगान रसीद की जांच करें। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं होगा।


