अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता करवाई

भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता करवाई जाती है। जिसके अंतर्गत 9 से 15 वर्ष आयु के जवान प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। वर्ष 2025 के लिए उक्त प्रतियोगिता अमृतसर डाक मंडल अमृतसर मुख्य डाकघर में करवाई गई, जिसमें अमृतसर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता प्रवीण प्रसून, प्रवर अधीक्षक डाकघर अमृतसर मंडल की देख-रेख में करवाई गई। प्रतियोगिता के दौरान हरवंत सिंह कार्यालय पर्यवेक्षक, सौरव ठाकुर निरीक्षक डाकघर, मनीष कुमार कार्यालय सहायक व स्कूल की ओर से पलक भल्ला व जॉली मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *