भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में कूड़ा कलेक्शन और बॉयोरेडिमेशन न होने को लेकर अवर्डा कंपनी पर आरोप लगते रहे हैं। वहीं अब कंपनी ने काम छोड़ने से पहले नोटिस दे दिया है हालांकि 6 माह तक पहले की तरह काम करती रहेगी। उधर निगम कमिश्नर ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) तैयार करने को लेकर 7 मेंबरी कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी 7 मार्च तक कमिश्नर को रिपोर्ट सौंपेगी। जो पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कंपनी (पीएमडीआईसी) को आगे की कार्रवाई करने के लिए भेज दी जाएगी। बता दें कि कूड़ा कलेक्शन-डिस्ट्रीब्यूशन – बॉयोरेडिमेशन को लेकर अलग-अलग टेंडर लगाए जाएंगे। जल्द ही कमेटी आरएफपी तैयार करने के लिए मीटिंग करेगी, जिसमें फैसले ले लिए जाएंगे। जो नए टेंडर लगाए जाएंगे उनमें 4 चीजों साफ-सफाई, बायोरेमेडिएशन, लीगेसी वेस्ट प्रोसीडिंग्स और वेस्ट एनर्जी प्लांट को शामिल किया गया है। निगम कमिशनर की ओर से बनाई कमेटी में चेयरमैन एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह को तो मेंबर डॉ. किरन कुमार, डॉ. योगेश अरोड़ा, एसई सिविल संदीप सिंह, डीसीएफए मनु शर्मा, एलए अमृत सिंह व एमएसडब्ल्यू सीनियर असिस्टेंट मैनेजर पंकज उपाध्याय का नाम शामिल है। कंपनी के काम छोड़ने पर अगर नई कंपनी नहीं मिली तो शहर में कूड़े की समस्या और बढ़ जाएगी।


