भास्कर न्यूज | अमृतसर एयरपोर्ट पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक परिवार को फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया। घटना मंगलवार रात 11 बजे की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शुभम और उनकी पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 5 लाख रुपए में ऑस्ट्रेलिया की टिकट बुक करवाई थी। उन्हें एयर इंडिया ने बोर्डिंग पास तक दे दिया था, मगर जब फ्लाइट में बैठने की बारी आई तो उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने एयरपोर्ट पर कई घंटे परेशान होकर इधर-उधर भागदौड़ की मगर कोई ठोस जवाब नहीं मिला। पीड़ित परिवार ने इस मामले पर एयर इंडिया के बड़े अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग की है।


