बुधवार शाम 6 बजे अज्ञात हमलावरों ने किया हमला, कार भी तोड़ी, लवप्रीत की 1 साल पहले हुई थी शादी

भास्कर न्यूज | अमृतसर कोट खालसा के अधीन आते मोहिनी पार्क के पास कार सवार निहंग दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान निहंग सिंह की हत्या करके हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात बुधवार शाम 6 बजे की है। हमलावरों ने कार की भी तोड़फोड़ की। आस पास के लोगों ने जख्मी निहंग सिंह को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है। लवप्रीत मोहिनी पार्क के नजदीक किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने पत्नी के बयानों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *