भास्कर न्यूज | सरायकेला सरायकेला स्थित नृपराज जमा दो सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में सरायकेला प्रखंड के मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गुरु गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात ने उपस्थित सभी कोटि के विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक समर्पित भाव से स्कूली बच्चों का भविष्य संवारने के लिए कृत संकल्पित हो। विभाग सदैव सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का ससमय संचालन एवं स्कूली बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए। विद्यालय को आनंदमई माहौल में विकसित किया जाना है। इसके साथ ही सामुदायिक सहभागिता से छात्रों की नियमित उपस्थिति तय की जानी आवश्यक है। इस अवसर पर गुरु गोष्ठी का संचालन करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला सांतोना जेना द्वारा विद्यालय वार मासिक प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की गई। जिसमें एनआईएलपी, विद्यालय में अप टू डेट शिक्षकों की विषयवार, कोटिवार सहायक शिक्षक, सहायक आचार्य और सहायक अध्यापक की जानकारी, वर्गवार एवं जातिवार अप टू डेट बालक बालिकाओं की सूची, इको क्लब, आयोजित होने वाले वार्षिक परीक्षा एवं एमडीएम सहित अन्य सभी संबंधित विषयों पर रिपोर्ट प्राप्त की गई। गुरु गोष्ठी में एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो, अकाउंटेंट रूपेश कुमार एवं एमआईएस कोऑर्डिनेटर राहुल कुमार सहित सभी संकुल साधन सेवी मौजूद रहे।


