रामामंडी की प्रोफेसर कॉलोनी में धंसी नई सड़क

जालंधर | रामामंडी की प्रोफेसर कॉलोनी में निगम की लापरवाही सामने आई है। यहां पर जल निकासी की व्यवस्था के लिए रोड गलियों का निर्माण किया है, जो मामूली दबाव भी नहीं झेल पाई और अचानक नीचे बैठ गई। सड़क धंसने के कारण न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि घरों के बाहर जलभराव का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि निगम ने इंटर लॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की है। जिस कारण टाइल्स धंस गई हैं। लोगों ने सड़क की मेंटेनेंस कराने की मांग की है। -बेला अग्रवाल, रामामंडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *