संत लाल सिंह की 48वीं बरसी 16 को

भास्कर न्यूज | जालंधर चेरिटेबल ट्रस्ट निर्मल कुटिया, सीचेवाल में संत लाल सिंह की 48वीं बरसी 16 मार्च को श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इस बारे में प्रबंधक सुरजीत सिंह सीचेवाल ने बताया कि संत लाल सिंह महान तपस्वी और ब्रह्म ज्ञानी थे। उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक संगत को प्रकृति से जोड़कर रखा। उनकी बरसी के संबंध में समागम 14 मार्च को शुरू होंगे, जोकि 16 मार्च तक चलेंगे। 14 मार्च को अखंड पाठ साहिब शुरू होंगे। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ढाडी दरबार होगा। इसके बाद संत बलबीर सिंह कथा करेंगे। 15 मार्च को सुबह 9 से 11 बजे तक कीर्तन दरबार और 11 से 2 बजे तक कवि दरबार होगा। इसके बाद संत बलबीर सिंह कवियों का सम्मान करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को सुबह 8 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। 9 से 3 बजे तक दीवान सजेगा, जिसमें कवीशर जत्थे व संत अपने प्रवचनों से संगत को निहाल करेंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक संत बलबीर सिंह कथा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *