पंजाबी और पूर्वांचल समुदाय ने मिलकर खेली फूलों की होली

लुधियाना| चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में इस बार होली के अवसर पर पंजाब की जिंदादिली और पूर्वांचल की सांस्कृतिक मिठास का अनूठा संगम देखने को मिला। स्थानीय निवासियों और पूर्वांचल भाईचारे द्वारा आयोजित इस संयुक्त होली मिलन समारोह ने आपसी सद्भाव की मिसाल पेश की। उत्सव में मथुरा और आगरा से आए मेहमानों ने ब्रज की होली जैसा माहौल बना दिया। कार्यक्रम का आगाज संकीर्तन मंडल की किरण कलसी, सुचेता और साथियों द्वारा प्रस्तुत भजनों से हुआ। रंग बरसे की धुनों और ढोल की थाप पर श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के स्वरूप के साथ फूलों की होली खेली। समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवक हरविन्द्र हैप्पी ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। महोत्सव के अंत में पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया। इस मौके पर यूनाइटेड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष कुलवंत राय पुरी, जय गोपाल शर्मा, राजिन्द्र जिंदल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *