श्योपुर में बुधवार शाम पीजी कॉलेज के छात्रों की युवा संगत समिति ने शहरभर में रैली निकाली। यह रैली पीजी कॉलेज से शुरू हुई जो जय स्तंभ से होते हुए पूरे बाजार में निकाली गई। इस दौरान छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने छात्रों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव कदम उठाने और संघर्ष करते रहने का वादा भी किया। इसके साथ ही छात्र युवा संघर्ष समिति ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। छात्र युवा संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष अभिषेक मीणा कलोनी ने बताया कि इसमें कॉलेज अध्यक्ष लवली मीणा, उपाध्यक्ष अजय मीणा, आकाश योगी, अभिषेक मीणा सचिव, रवि प्रजापति सहसचिव, विजय मीणा, सोनू जाटव, रोहित माहौर, रोहित जोशी, ललित प्रजापति मंत्री, ईश्वर वैष्णव, महामंत्री अंकित मीणा, मोहित मीणा, बलराम मीणा, बलराम मीणा, ईश्वर मीणा, रोहित माहौर को पदभार सौंपा गया। जिले की कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष जानवी मीणा, भुवनेश मीणा को बनाया गया।


