अनंत चतुर्दशी की झांकी पर पथराव करने वाले दो आरोपियों को 6 साल बाद कोर्ट ने एक-एक साल की सजा सुनाई है। सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में दोनों पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पूरा मामला 2018 के सितंबर का है। आनंद चतुर्दशी की झांकी झांकी के दौरान कहरवाड़ी मस्जिद के सामने दीपक उर्फ दीपु (23) और श्रीकृष्ण पाटीदार (32) ने पत्थर फेंककर मारे। जिसमें आरक्षक मुन्ना बर्डे को दाहिने पैर के घुटने के नीचे चोट लगी। उनके अलावा चल समारोह में ड्यूटी कर रहे एएसपी महेंद्र तारणेकर, डीएसपी शिवेंद्र जोशी, सीएसपी मनोहर बारिया, टीआई बीएल मंडलोई सहित आरक्षक नितेश पाटक को भी पत्थर लगे। मामले में आरक्षक मुन्ना बर्डे ने थाने में शिकायत की थी। घटनास्थल पर मौजूद स्टाफ और लोगों ने वारदात को देखा। आरोपियों ने शासकीय कार्य में लगे पुलिस बल एवं हमराह फोर्स के शासकीय कार्य में बांधा डालने का कृत्य किया था। 6 साल बाद कोर्ट ने इस केस में फैसला सुनाया हैं।


