जांजगीर | पुरानी रंजिश को लेकर पिता अपने दो बेटों के साथ युवक के घर के अंदर घुसा और डंडों से उसके साथ जमकर मारपीट की। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम कनेटी का रहने वाला युवक प्रकाश शर्मा मंगलवार को काम पूरा कर सक्ती से घर लौटा। रात लगभग 8 बजे वह दरवाजे से अपने घर के अंदर घुसा। वह आंगन में पहुंचा, इसी बीच पीछे से समारू यादव भी आया और पुरानी रंजिश को लेकर टांगी से हमला कर दिया। समारू के बेटा राजेंद्र यादव और तुलेश्वर यादव ने भी डंडे से हमला किया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।


