व्यावसायिक जीवन में संवाद कौशल की भूमिका पर कार्यशाला

अमृतसर| खालसा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से विद्यार्थियों को संवाद कौशल के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘व्यावसायिक जीवन में संवाद कौशल की भूमिका’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आत्म सिंह रंधावा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सफल व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के लिए संचार कौशल के महत्व से अवगत कराना था। इस अवसर पर अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एप्लाइड साइंसेज विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. बिनोद कौर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज शबद से हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *