पटना | पटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छिंदिया नकटापारा से 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता लापता हो गया। आर्यन की मां अनिता गुप्ता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी दोपहर 3 बजे आर्यन स्कूल बैग लेकर घर से निकला, लेकिन फिर नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास के गांव, मोहल्लों, रिश्तेदारों व दोस्तों से जानकारी ली। जांच में पता चला कि आर्यन उसी दिन अंबिकापुर पहुंचा था और रात में रेलवे स्टेशन से अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन में चढ़ा। सीसीटीवी में एक अज्ञात व्यक्ति उसके आगे चलते दिखा है। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी है।


