होली पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को कराया नाश्ता

चिरमिरी | होली के उत्सव के दौरान जब पूरा शहर रंगों की मस्ती में डूबा था, वहीं शहर की सड़कों और चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। ऐसे में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवांश जैन अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के बीच पहुंचे और उन्हें स्वल्पाहार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। शिवांश जैन ने कहा कि त्योहारों के दौरान अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं और लोग अपने घरों में उत्सव मनाते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी बिना थके और भूखे-प्यासे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर की सुरक्षा में लगे रहते हैं। ऐसे में यह छोटा-सा प्रयास उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त करने का माध्यम है। इस दौरान नितिन सिंह, संजय सिदार, सुधीर अग्रवाल और विक्की सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *