क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा दे करते थे ठगी:जामताड़ा में 3 आरोपी गिरफ्तार, स्क्रीन शेयरिंग ऐप से करते थे फ्रॉड

जामताड़ा साइबर पुलिस ने कर्माटांड के जसाईडीह पलास जंगल से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अबुल हसन (30), गुलाम अंसारी (19) और गोविंद मंडल (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, 3 आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किए हैं। डीएसपी चंद्रशेखर के अनुसार, एसपी को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में स्टेनली हेम्ब्रम और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे आरोपी एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे। वे पीड़ितों के मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप, क्विक सपोर्ट और टीम व्यूवर जैसे ऐप डाउनलोड करवाते थे। इन ऐप के जरिए वे लोगों की गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे। फिर एपीके ऐप का इस्तेमाल कर साइबर ठगी करते थे। आरोपियों का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक था। पुलिस ने इनके खिलाफ जामताड़ा साइबर अपराध थाना में केस नंबर 21/25 दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *