अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बसों में महिलाएं कर सकेंगी निशुल्क-यात्रा:विभाग की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों में मिलेगी सुविधा

जालोर सहित प्रदेशभर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। महिला दिवस पर सभी महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेगी। इसके लिए बुधवार को रोडवेज अध्यक्ष शुभ्रा सिंह के निर्देशों पर आदेश जारी किए। रोडवेज के प्रबन्ध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं एक्सप्रेस बसों (वातानुकूलित एवं वॉल्वो के अतिरिक्त) में राज्य की सीमा में यात्रा करने वाली समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को शुक्रवार को एक दिवस के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा दी जावेगी। रोडवेज की कार्यकारी निदेशक(यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत राजस्थान राज्य की भौगोलिक सीमा के भीतर संचालित साधारण एवं द्रुतगति बसों (एसी बसों को छोड़कर) में सभी महिलाओं और बालिकाओं को फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *