स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सदन में कहा कि एक महीने में डॉक्टरों की बहाली होगी। जिन कांट्रैक्ट डॉक्टरों का कांट्रैक्ट समाप्त हो गया है, उनका कांट्रैक्ट बढ़ाया जाएगा। डॉ. अंसारी झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो के अल्पसूचित सवाल का जवाब दे रहे थे। मथुरा ने कहा था-जनवरी 2018 में 208 डॉक्टरों को जिला विशेष के ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों के रिक्त स्वीकृत पदों के विरुद्ध कांट्रैक्ट पर बहाल किया था। इनमें से 194 को स्थाई कर दिया गया। इस कारण ये पद रिक्त हो गए हैं, आज 14 डॉक्टर ही कांट्रैक्ट पर कार्यरत हैं, इनका कांट्रक्ट भी 16 जनवरी को खत्म हो गया है।


