मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रसाद ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी। साथ ही, उन्हें बताया कि राज्य में ट्रिपल टेस्ट के नाम पर ओबीसी सर्वेक्षण में फर्जीवाड़ा हो रहा है। उन्होंने मरांडी से आग्रह किया कि वे इस मामले को विधानसभा में उठाएं। मरांडी ने आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। भाजपा संगठन स्तर पर भी इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी।


