टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। सीएम के साथ उन्होंने झारखंड में फिल्मों के निर्माण व शूटिंग की संभावनाएं, स्थानीय कलाकारों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने समेत कई विषयों पर चर्चा की। सीएम के साथ उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। सिन्हा के साथ कांग्रेस नेता सुधीर साहू भी थे।


