संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को बताया कि चान्हो हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। इस हत्याकांड में जो भी शामिल होगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी। रांची के एसएसपी से बात हुई है। भरोसा दिलाता हूं कि सख्त कार्रवाई होगी। यह मामला हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने उठाया था। कहा था कि झारखंड में साधु-संन्यासी भी सुरक्षित नहीं हैं।


