गुरुनानक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनय मिश्रा ने अस्पताल में तोड़-फोड़ मामले में वहां भर्ती मरीज के परिजनों पर केस दर्ज कराया है। जिसमें बताया है कि उनके अस्पताल में भर्ती एक मरीज को आईसीसीयू में भेजा गया गया था, जिन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। 4 मार्च को मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उसे रिम्स ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने गाली-गलौज व मारपीट की और अस्पताल में तोड़ फोड़ भी की।


