दुर्ग्याणा मंदिर में ‘होरी के रंग ठाकुर जी के संग’ समारोह : भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन कर ठाकुर जी को लगाए व्यंजनों के भोग

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा कमेटी की ओर से 7 से लेकर 15 मार्च तक होली उत्सव मनाया जा रहा है। वृंदावन और बरसाने की तर्ज पर शुरू होली उत्सव में शुक्रवार शाम को 6 से साढ़े 7 बजे तक लड्डू होली उत्सव करवाया गया। जिसमें हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक गुरप्रीत सिंह गौरी ने शंकर मंदिर वालों की ओर से समारोह शुभारंभ किया। जबकि गोस्वामी तुलसीदास मंदिर पारिकर की ओर से भजन गाए। भजन गायकों ने ‘मेरी चुनरी पर रंग डार गयो रे’ समेत कई भजन गाए। इसी दौरान राधा कृष्ण जी की प्रतिमा को सजाकर उन्हें भोग लगाने के लिए कई व्यंजन रखे गए। इस अवसर पर भक्तजनों ने भजन कीर्तन कर सभी भक्तों को झूमने पर मजबूर का दिया। श्री राधा कृष्ण जी को लगाया व्यजनों का भोग । संकीर्तन करते भजन गायक। दुर्ग्याणा कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना की अध्यक्षता में होरी के रंग श्री ठाकुर जी के संग करवाए जा रहे समारोह में संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना ने बताया कि 8 मार्च को शाम 5 से 6:30 तक पंकज नारंग और 6:30 से रात 9 बजे तक स्वामी वत्सल योगी द्वारा बरसाने की तर्ज पर लट्ठमार होली के भजन गाए जाएंगे। इसी तरह 9 मार्च को लट्ठमार होरी नंदगांव की तर्ज पर श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल और आदित्य दास राजन बाली द्वारा शाम 5 से 9 बजे तक संकीर्तन किया जाएगा। 10 मार्च को रंगीली होरी वाला एकादशी पर परम रसिक घनश्याम संकीर्तन मंडल एवं चैतन्य महाप्रभु सेवा मंडल की ओर से संकीर्तन किया जाएगा। जबकि 11 मार्च को रंग होरी शाम 5 से 9 बजे तक परम रसिक जीवन शर्मा नकोदर वाले ठाकुर जी का गुणगान करेंगे। 12 मार्च को रंग होरी दौरान शाम 5 से साढ़े 6 तक नेहा बहन और फिर 6:30 से रात 9 बजे तक दीपक लखेश्वर प्रभु वंदना करेंगे। 13 मार्च को रंग होरी में परम रसिक लकी एवं बृज रसिक धर्मेंद्र शर्मा ठाकुर जी के साथ भक्तों को होली के रंग में रगेंगे। जबकि 14 मार्च को होरी के रंग ठाकुर जी के संग कार्यक्रम में सुबह 10 बजे ठाकुर जी की रथ यात्रा मंदिर परिसर में निकाली जाएगी। जिसमें भक्त ठाकुर जी के संग गुलाल होली खेलेंगे। रथयात्रा सरोवर परिक्रमा के सभी मंदिरों में जाएगी। इसी दौरान भक्तजन प्रभु का संकीर्तन करेंगे। वही शाम 5 से 9 बजे तक फिरोजपुर से गौरव शर्मा प्रभु का गुणगान करेंगे। 15 को फूल होरी महोत्सव दौरान वृंदावन धाम की तरह 5 से रात 9 तक ठाकुर जी के साथ फूलों से होली खेलेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *