गुमटाला और फतेहगढ़ चूड़ियां चौकी के चारों ओर 10-10 फीट दीवार बनाई, रात में पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई

संजय तिवारी | अमृतसर चौकियों-थानों पर 3 माह में 5 ग्रेनेड हमलों के बाद पुलिस ने सुरक्षा के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अटारी रोड फ्लाईओवर के साथ लगती घन्नुपूर काले चौकी को गांव में डेढ़ किमी अंदर शिफ्ट किया जाएगा, जिसके लिए चारदीवारी की जा रही है। वहीं गुमटाला पुलिस चौकी के चारों तरफ 10-10 फीट दीवार कर दी गई है। फ्लाइओवर के साथ लगती पुलिस चौकी फतेहगढ़ चूड़ियां की दीवारें भी ऊंची की जा रही है। सिटी में थानों और पुलिस चौकियों की सुरक्षा का जायजा लेकर लिस्ट तैयार की जा रही है। वहीं थाना रणजीत एवेन्यू को भी दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू होने वाली है। खालिस्तानी आतंकवादी हैप्पी पशियां और जीवन फौजी फ्लाईओवर का फायदा उठाते हुए साथ लगती पुलिस चौकियों को निशाना बना ग्रेनेड हमले करवा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने थानों और चौकियों के चारों ओर से जालीदार तिरपाल से कवर किया था। मगर अब थानों और चौकियों के चारों ओर दीवारों को ऊंचा करना शुरू कर दिया है। सिटी के अंदर पड़ती चौकियों के चारों ओर लोहे की टीनों को पक्के तौर पर लगाया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर पुलिस मुलाजिमों की गिनती भी बढ़ा दी गई है। थानों और पुलिस चौकियों के बाहर सिविल में प्राइवेट कार में पुलिस वाले तैनात किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *