लुधियाना में इनोवा क्रिस्टा के टायर चोरी:PAU हॉस्टल के बाहर खड़ी थी, सुबह ईंटों पर खड़ी मिली कार; CCTV में कैद वारदात

लुधियाना में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के जी-8 हॉस्टल के बाहर का है, जहां खड़ी एक इनोवा क्रिस्टा कार के चारों पहिए चोरी कर लिए गए। यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का पता अगले दिन सुबह चला। थाना पीएयू पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरअर्मानप्रीत सिंह निवासी गांव मिड्डू खेड़ा, जिला श्री मुक्तसर साहिब ने बताया कि वह जी-8 हॉस्टल के पास पीएयू में रहते हैं। 28 जुलाई की रात करीब 9 बजे उन्होंने अपनी इनोवा क्रिस्टा कार जी-8 हॉस्टल के पास गडवासू (GADVASU) और पीएयू हॉस्टल के बाहर खड़ी की थी। देखिए CCTV में कैद PHOTOS:- कार के चारों पहिए और अलॉय व्हील गायब अगली सुबह कार धोने वाले व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी कार के चारों पहिए और अलॉय व्हील गायब हैं, जबकि वाहन ईंटों के सहारे खड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि अज्ञात चोर कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी कर ले गए थे। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया शिकायत के आधार पर थाना पीएयू पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *