जालंधर| एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके सक्सेना और समर्पण क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को सिद्ध पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेका और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन से राजेश विज, समर्पण क्लब के प्रधान कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, उप प्रधान लोकेश बजाज और डिस्ट्रिक्ट पीआरओ हरपाल सिंह मौजूद रहे। मंदिर दर्शन के दौरान आरके सक्सेना ने कहा कि यह स्थान न केवल श्रद्धा और आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा का भी प्रतीक है। उन्होंने अलायंस क्लब जालंधर समर्पण द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने तथा अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही उन्होंने महामाई की आरती कर आशीर्वाद लिया।


