बाजार अतरिया। ग्राम सोनपुरी में सोनपुरी जलाशय योजना का जीर्णोद्धार व नहर लाइनिंग कार्य लागत 10 करोड़ की अनुशंसा की गई है। विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के प्रयासों से क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी के किसानों द्वारा लंबे समय से इस जलाशय के जीर्णोद्धार व नहरीकरण की मांग की जा रही थी। नहरीकरण से इस क्षेत्र में सिंचाई के लिए जल की आपूर्ति बनी रहेगी। विधायक के इस सौगात के लिए रमेश वर्मा, शिव गौटिया, छबिलाल, रामगुलाल, मनोज, फिरतू, रामरुज, विजय वर्मा सहित किसानों ने खुशी व्यक्त की है।


