सीकर में 11 मार्च तक ड्राई रहेगा मौसम:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने पर ठंडक का एहसास जारी,48 घंटे में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री बढ़ेगा

सीकर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने के चलते अभी भी सुबह और रात के समय ठंडक का एहसास जारी है। हालांकि आज सुबह सीकर में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन लोगों को सुबह भी ठंडक का एहसास हुआ। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 11 मार्च तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 6.5 और अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले करीब तीन-चार दिनों से मौसम लगातार साफ रह रहा है। हालांकि दोपहर में धूप में तेजी रहती है। जयपुर मौसम केंद्र की मानें तो अभी सीकर सहित प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 11 मार्च तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। बता दें कि सीकर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहने के चलते अभी भी सुबह और रात के समय लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह ठंडक भी ज्यादा रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *