अजमेर में ट्रक के नीचे दबकर ड्राइवर की मौत:बैलेंस बिगड़ने से डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, पोटली में रखने पड़े शव के टुकड़े

अजमेर में हुए सड़क हादसे में ड्राइवर की ट्रक के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना जिले के नसीराबाद-झड़वासा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित झड़वासा पुलिया पर शुक्रवार शाम की है। ड्राइवर अपने ही ट्रक के नीचे दब गया था। पुलिस ने शव को नसीराबाद अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम होगा। पोटली में समेट कर रखना पड़ा शव एक कंटेनर ट्रक किशनगढ़ की तरफ आ रहा था। ट्रक झड़वासा पुलिया पर चल रहा था कि अचानक चालक को कोई शारीरिक समस्या हुई, जिससे चालक स्टेयरिंग पर लटक गया और गाड़ी लहराते हुए डिवाइडर से टकरा गई। इससे चालक ट्रक से नीचे गिर गया और अपने ही ट्रक से बुरी तरह कुचल गया। मृतक के टुकड़े-टुकड़े हो गया और उसको पोटली में समेटना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासक भंवर सिंह गौड व ग्रामीण, सदर थाना व पुलिस चौकी से पुलिस और हाईवे एम्बुलेंस के रूपचंद, नीलेश एवं विक्रम ने मौके पहुंची। मृतक चालक चालक हिंडोली निवासी त्रिलोकचंद मीणा को नसीराबाद अस्पताल भेजा। परिजन को सूचना कर दी गई। नसीराबाद अस्पताल की मॉर्च्युरी में शनिवार को मृतक कंटेनर चालक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (इनपुट-कोमल उपाध्याय, सुधीर मित्तल और रियाज अहमद)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *