लावालौंग|डीएवी शिक्षादीप स्कूल में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरुजनों का भक्ति भाव से पूजन-सत्कार कर आशीर्वाद लिया।बच्चों की गुरु भक्ति और संस्कारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक अमित कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को विशेष स्थान दिया गया है।गुरु न केवल शिक्षा प्रदान करते हैं,बल्कि बच्चों में संस्कार,अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास कर उन्हें जीवन में सही दिशा दिखाते हैं।प्राचार्य कुमारी अनुप्रिया पांडेय ने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध ज्ञान,विश्वास और सम्मान पर आधारित है।गुरु पूर्णिमा हमें अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देती है।उन्होंने बच्चों से शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों को अपनाने और अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने की अपील की।


