आत्मनिर्भरता . ईएसएल की कार्यशाला में ब्रांडिंग और बाजार से जुड़ने की दी जानकारी

सिटी रिपोर्टर | बोकारो महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सतत आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ईएसएल स्टील लिमिटेड ने अपने सीएसआर कार्यक्रम प्रोजेक्ट जीविका के तहत गुरुवार को ईएसएल स्किल स्कूल में हितधारक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में जीविका सृजन शक्ति प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की 31 महिला सदस्यों को उद्यमिता विकास, सरकारी योजनाओं, संस्थागत सहयोग और व्यवसाय विस्तार के अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस-चास के बीपीएम आनंद राज, जिला उद्योग केंद्र के जिला समन्वयक किशोर कुमार रजक, आरसेटी के आनंद कुमार, डीआईसी-चंदनकियारी के प्रखंड समन्वयक नरेंद्र कुमार तथा जिला परिषद प्रतिनिधि रामपद रतिदास ने महिला उद्यमियों को सरकारी सहायता योजनाओं, कौशल विकास, वित्तीय सहयोग, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और विपणन की बारीकियों से अवगत कराया। प्रतिभागियों ने झारखंड की सफल ग्रामीण महिला उद्यमियों के अनुभवों से भी प्रेरणा ली। ईएसएल स्टील की सीएसआर टीम ने प्रोजेक्ट जीविका और प्रोड्यूसर कंपनी के भावी रोडमैप की जानकारी देते हुए महिलाओं को सामूहिक उद्यमिता और बाजारोन्मुख उत्पादन अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बसंती देवी ने प्रतिभागियों के साथ संवाद कर सवालों के जवाब दिए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्राथमिकता : सीईओ ईएसएल स्टील के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक रवीश शर्मा ने कहा कि महिलाओं को ज्ञान, कौशल, बाजार और संस्थागत सहयोग से जोड़कर आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना कंपनी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट जीविका के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ईएसएल स्टील लगातार काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *