दूसरी विशाल मणिमहेश पालकी यात्रा 3 अगस्त को

लुधियाना| दूसरी विशाल मणिमहेश पालकी यात्रा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां पूरी ज़ोरो-शोरों से की जा रही हैं। इसी कड़ी में आयोजकों और कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रधान रवि बत्रा से मुलाकात कर यात्रा के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्था प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रवि बत्रा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि 3 अगस्त को निकलने वाली यह विशाल यात्रा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं से इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *