रजिस्ट्री न कराकर 35 लाख की हेराफेरी

लुधियाना| लुधियाना राजगुरु नगर निवासी सुरजीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने कंवलदीप सिंह (अमेरिका निवासी) और सतिंदर पाल सिंह के खिलाफ 35 लाख रुपए की ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पिंक फ्लैट स्थित संपत्ति बेचने का इकरारनामा कर पूरी रकम वसूल ली, लेकिन रजिस्ट्री कराने से मुकर गए। सराभा नगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लुधियाना| लुधियाना थाना दरेसी पुलिस ने गश्त के दौरान गंदे नाले के पुल (सुंदर नगर) के पास एक युवक को रंगे हाथों सट्टे/नशे का सेवन करते पकड़ा। आरोपी की पहचान नीरज भट्टी (निवासी वाल्मीकि मोहल्ला) के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल कमलदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से सिल्वर पन्नी, लाइटर और 10 रुपए का नोट बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *