गुरु पूजन, हवन और भंडारे के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरु पूनम श्रद्धालुओं और गुरुभक्तों के लिए एक हर्ष का विषय है। आगामी 29 जुलाई को व्यास पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक विशाल आध्यात्मिक एवं सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। यह संपूर्ण कार्यक्रम परम पूज्य संत आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा एवं योग वेदांत सेवा समिति के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ है। साधकों द्वारा सुबह से ही गुरुदेव के उत्तम स्वास्थ्य के लिए संकल्प के साथ सामूहिक हवन संपन्न हुआ। गुरुदेव की श्री पादुका की सम्मान के साथ पूरे आश्रम में संकीर्तन यात्रा निकाली गई। व्यासपीठ पर पहुंचते ही मंत्रों उच्चारण के साथ पादुका पूजन हुआ, एवं आरती की गई। गुरु पूनम निर्मित सभी ने गुरुदेव का मानसिक पूजन किया, एवं माला पूजन किया। गुरु पूजन में प्रथम संकल्प के साथ गुरु आवाहन, पंचोपचार पूजन, गुरु स्तुति, आशा रामायण पाठ, गुरु महिमा के भजन, एवं गुरु मंत्र का जाप होता है। आरती, हाथ जोड़कर प्रार्थना और क्षमा अंत में होती है। स्थानीय एवं आमंत्रित साधकों द्वारा सुमधुर श्री गुरु-महिमा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। आश्रम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और आम जनता के लिए एक वृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर जारी रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *