दरबार पीर बाबा रहमत अली शाह में लगा खीर का लंगर

अमृतसर | सावन महीने के पहले वीरवार के खास मौके पर सर्कुलर रोड (जामुन वाली सड़क) स्थित दरबार पीर बाबा रहमत अली शाह जी में श्रद्धालुओं की भारी श्रद्धा देखने को मिली। इस पावन अवसर पर खीर का लंगर लगाया गया। दरगाह पर मत्था टेकने आए श्रद्धालुओं ने बाबा जी का आशीर्वाद लिया और सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान बड़ी तादाद में लोगों ने लंगर छका और बाबा जी की महिमा का गुणगान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *